यहाँ पुलिस कर्मियों पर ईट से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रुद्रपुर – पुलिस कर्मियों पर ईट से हमला करने वाले और पथराव करने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है, पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को 2 अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल रम्पुरा पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियो गणेश और पूरन को रम्पुरा में आपसी झगड़े की सूचना पर वहां भेजा गया था, जहां दोनों पुलिस कर्मियों के पहुंचते ही उन पर ईट से हमला करते पथराव कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया, इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए हैं, वहीं एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही गुंडा एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं,इस घटना में शामिल दो बाल आरोपियों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है, वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।


ख़बर शेयर करे -
See also  भाजपा युवा मोर्चा ऊधम सिंह नगर की संगठनात्मक परिचय बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर