बाघ के युवक को उठा ले जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया खंडन

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – बेलबाबा क्षेत्र में शनिवार को बाघ द्वारा एक युवक को उठा ले जाने की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालांकि मौके पर जांच के बाद वन विभाग ने स्पष्ट किया कि बाघ के हमले की सूचना पूरी तरह अफवाह है।

जानकारी के अनुसार बेलबाबा से लगभग एक किलोमीटर दूर क्षेत्र में एक युवक को बाघ द्वारा उठा ले जाने की खबर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने आसपास के जंगलों में युवक की तलाश भी शुरू कर दी।

बाद में मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। जांच में बाघ के हमले या किसी वन्यजीव के हमले के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद वन विभाग ने बाघ के हमले की खबर को पूरी तरह निराधार और अफवाह बताया।

इस दौरान लापता युवक शिवशंकर गोस्वामी की पत्नी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि उनके पति कई दिनों से लापता हैं। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों का कहना है कि कुछ परिचितों ने इस क्षेत्र में कुछ सुराग मिलने की जानकारी दी थी, जिसके आधार पर वे यहां पहुंचे थे।

हल्द्वानी रेंज के रेंज अधिकारी (आरओ) ने बताया कि क्षेत्र में बाघ द्वारा किसी व्यक्ति पर हमले की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और भ्रामक सूचनाएं फैलाने से बचें।

See also  उत्तराखंड_धामी कैबिनेट बैठक आज,इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर - पढ़े बड़ी ख़बर

वहीं, लापता युवक की तलाश के लिए संबंधित एजेंसियां अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही हैं।


ख़बर शेयर करे -