हल्द्वानी – समाजसेवी उवेस राजा की टीम ने हल्द्वानी में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ (A.I.P.E.S.) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पत्रकारों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
स्वागत कार्यक्रम में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जिला प्रभारी संजय जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी नाजिम अहमद, नगर अध्यक्ष रेहान खान, नगर मंत्री अतुल अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, आयुष सरकार एवं सदस्य सामी आलम उपस्थित रहे।
वहीं समाजसेवी उवेस राजा के साथ बिलाल खान, मोहम्मद आदिल, भूरा खान, आलम खान, आरिश अली, गुड्डू भाई, शोएब अहमद एवं तय्यब ने पत्रकारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी उवेस राजा ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। लोकतंत्र में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही आमजन को जागरूक करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान करना समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना है।
कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। सभी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की भावना व्यक्त की।

