विश्वास की डोर मजबूत रहेगी, संवाद का सिलसिला जारी रहेगा, पत्रकार बंधुओं के नाम SSP अर्पण यदुवंशी का संदेश!

हल्द्वानी – नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने पत्रकार वार्ता में शामिल हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया है।

एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने पत्रकारों को भेजे संदेश में कहा कि पत्रकार वार्ता के दौरान सभी पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति और सकारात्मक संवाद के लिए वह हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस दिशा में पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। भविष्य में भी दोनों के बीच इसी प्रकार बेहतर तालमेल बना रहेगा, जिससे जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर सकारात्मक कार्य किया जा सकेगा।

एसएसपी ने पत्रकारों के सहयोग के लिए पुनः आभार व्यक्त किया।