नैनीताल में धार्मिक स्थलों पर पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने मंदिर परिसर में दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

राज्यपाल ने कहा कि मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल के धार्मिक स्थल अपनी आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखते हैं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब भी एक शांत और प्रेरणादायी स्थल है, जहां आने पर आत्मिक संतोष और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।


ख़बर शेयर करे -
See also  यहाँ फायरिंग के मामले मे दो गिरफ्तार, गिरफ्तारी नराज़ ग्रामीण.....