
लालकुआँ -(ज़फर अंसारी) लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता संजय नगर द्वितीय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी कुशलराम पुत्र मनीराम के चार दुधारू पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृत पशुओं में तीन गाय और एक बछड़ा शामिल था। परिजनों के अनुसार सभी पशु रोज की तरह घर के बरामदे में बंधे थे और रात तक पूरी तरह स्वस्थ थे, मगर सुबह चारों मृत पाए गए।
एक साथ चार पशुओं की मौत ने पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार की आजीविका पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। परिवार लगातार सरकारी मुआवजे की मांग कर रहा है।
इधर सोमवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचے। उन्होंने कुशलराम को 30 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी स्तर पर भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
घटना स्थल पर दिलीप सिंह अधिकारी, लाखन सिंह मेहता, खुशाल राम, दीप देवी, राम सिंह, कविंद्र कोरंगा, दीपक उपाध्याय और प्रकाश सिंह दानू समेत कई लोग मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार अभी भी सदमे में है और न्याय व सहायता की गुहार लगा रहा है।


