शहर विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र की जनता का जताया आभार,कहा रुद्रपुर से 65000 मतों की प्रचंड जीत के लिए आभारी हूं

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रुद्रपुर – लोकसभा चुनाव में नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने फिर एक बार बड़ी जीत हासिल की है, इसके साथ उत्तराखंड की चार अन्य लोकसभा सीटों पर भी भाजपा ने अपना शिकंजा कस दिया है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस का उत्तराखंड से करीब करीब सूपड़ा साफ हो गया है, वहीं नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को रुद्रपुर विधानसभा से 65000 हजार मतों से विजई मिली है,

जिसे लेकर शहर विधायक शिव अरोरा की कड़ी मेहनत फिर एक बार भाजपा के लिए मददगार साबित हुई है, विधानसभा चुनाव में शहर विधायक शिव अरोरा ने तमाम विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की थी, लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शहर विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र की आम जनता का आभार व्यक्त करते क्या कहा चलिए हम आपको दिखाते। देखिए वीडियो क्या कहा शहर विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा क्षेत्र की आम जनता से।


ख़बर शेयर करे -