
कालाढूंगी – (मुस्तज़र फारुकी) नैनीताल मार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क पार कर रहे हिरण को एक अज्ञात कार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हिरन घायल हो गया।
मार्ग पर एक हिरन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया।
घायल होने के बाद बहा आसपास में सोडा शिकंजी का रेहड़ी लगा रहे कुछ लोगों दौड़ेने के बाद बमुश्किल हिरन को रोड से उठाया और ठंडी जगह पेड़ की छाओ में रखा इसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हिरण रेंज कार्यकाल ले आई।

