कालाढूंगी_”रेफर सेंटर बन गया अस्पताल, इलाज के लिए नहीं हैं सुविधाएं”

ख़बर शेयर करे -

कालाढूंगी – ( संवाददाता ज़ाहिद हबीबी) कालाढूंगी विधानसभा का मुख्य अस्पताल कालाढूंगी महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद यहां जरूरी डॉक्टरों के पद हमेशा रिक्त रहते हैं और जरूरी उपकरणों के अभाव में मरीज परेशान होते हैं।

कालाढूंगी नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा अपने पार्षदों और तमाम लोगों के साथ तहसील पहुंची और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर जरूरी डॉक्टर और जरूरी उपकरण भेजने की मांग की।

आपको बता दें कि कालाढूंगी के आसपास और नैनीताल रूट पर आए दिन भयंकर सड़क हादसे होते रहते हैं, ऐसे में कालाढूंगी अस्पताल का मौजूदा स्टाफ क्या कर सकता है,

जरूरी सुविधाओं के अभाव में घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया जाता है, जिससे कई घायलों की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो जाती है।


ख़बर शेयर करे -
See also  उत्तराखंड_यहाँ महसूस किये गए भूकंप के झटके, धरती डोलने से सेहमे लोग, पढ़े भूकंप की तीव्रता