सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिल किच्छा नादेही में स्थापित ब्यायरलरो को अपग्रेड किया जाएं – डीएम उदयराज सिंह

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रूद्रपुर – सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिल किच्छा/नादेही में स्थापित ब्वायलरों को अपग्रेड किये जाने हेतु ब्वायलर अपग्रेडेषन कार्यो को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाये

      जिलाधिकारी/प्रबन्ध निदेषक उत्तराखण्ड षुगर्स उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में प्रभारी महाप्रबन्धक (उत्तराखण्ड षुगर्स), प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल नादेही, चीनी मिल नादेही/किच्छा के मुख्य अभियन्ता, मुख्य रसायनविद्, मुख्य लेखाकार एवं ब्वायलर अपग्रेडेषन कार्य की अधिकृत फर्म मैसर्स थर्मो फैब इंजीनियर्स, सहारनपुर (उ0प्र0) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चीनी मिल किच्छा/नादेही में स्थापित ब्वायलरों को अपग्रेड किये जाने हेतु ब्वायलर अपग्रेडेषन कार्यो के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

              जिलाधिकारी/प्रबन्ध निदेषक षुगर्स ने चीनी मिलों के अधिकारियों एवं अधिकृत फर्म के प्रतिनिधियों से ब्वायलर अपग्रेडेषन कार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा करते हुये निर्देष दिये कि चीनी मिलों में ब्वायलर अपग्रेडेषन कार्य की रूप-रेखा इस प्रकार तैयार की जाये कि 30 सितम्बर 2024 तक ब्वायलर अपग्रेडेषन से सम्बन्धित समस्त कार्यो को पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने कहा कि 30 सितम्बर 2024 से ब्वायलरों का ट्रायल कार्य प्रारम्भ करते हुये 15 अक्टूबर 2024 तक सन्तोशजनक रूप से कार्य पूर्ण किया जाये, जिससे आगामी पेराई सत्र 2024-25 में मिल का संचालन सुचारू रूप से करते हुये बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सके।

         बैठक में महाप्रबंधक उत्तराखण्ड सुगर्स विजय पाण्डे, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल नादेही दिनेष प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।


ख़बर शेयर करे -