देहरादून में मेकअप फैशन शो का जलवा, विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – शहर के Su Casa Hotel में आयोजित मेकअप फैशन शो बड़े ही उत्साह और आकर्षण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, स्टाइल और मेकअप कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

इस विशेष अवसर पर टीवी जगत से जुड़ी चर्चित अभिनेत्री Seharish Ali और Khushi Sheikh मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन शिज़ज़ बी की डायरेक्टर गीता डागर के निर्देशन में किया गया, जहां फैशन और मेकअप की विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। कार्यक्रम में कविता, अंजना, नसरीन सिद्दीकी और मीनाक्षी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करे -
See also  किच्छा_पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण के साथ सुना पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम