सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद युवक की मौत, परिजनों ने  लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप – अब यह मांग

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं – (संवाददाता ज़फर अंसारी) क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिन्दुखत्ता के रावत नगर प्रथम निवासी परवीन सिंह मेहता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई दीपक सिंह का एक वीडियो गांव के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के कारण दीपक सिंह को गहरा मानसिक तनाव और सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब दीपक सिंह ने संबंधित व्यक्तियों से वीडियो हटाने का अनुरोध किया, तो कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और वीडियो को और अधिक लोगों तक साझा करने की बात कही गई। इससे उनकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

परिजनों के अनुसार, कुछ अन्य घटनाओं के कारण भी वे लगातार तनाव में रहे। इसी बीच 29 मार्च 2026 को उन्होंने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद पारिवारिक कारणों से तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। अब मृतक के भाई ने कोतवाली लालकुआं में लिखित तहरीर देकर नामजद व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

See also  तो क्या नगर निगम रुद्रपुर के गले की हड्डी बन गया है यह मामला या कर अधिनष्ठ कर्मचारी कपूर सिंह को बचाने के जुगत भिड़ा रहे निगम के आला अधिकारी

ख़बर शेयर करे -