स्कूटी से पीछा कर तमंचे की नोक पर लूट करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

रामनगर (नैनीताल) – स्कूटी से पीछा कर तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और लूटी गई रकम में से ₹7200 बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सुरजीत सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय, मालधन चौड़ ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रुकवाया।

इसके बाद चार अज्ञात युवकों ने तमंचा तानकर उनके साथ मारपीट की और ₹10,000 नकद तथा उनके पुत्र का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 2 मई 2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष), अनिल बिष्ट (22 वर्ष) और प्रिंस कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध 315 बोर तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और ₹7200 बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

See also  शीतलहर के दृष्टिकोण सरकारी और गैर-सरकारी विघालयो में 12 तक के छात्र छात्राओं का 03 जनवरी से 14 जनवरी तक रहेगा अवकाश - डीएम नितिन भदौरिया

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम के उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


ख़बर शेयर करे -