पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में की शिरकत

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर – पूर्व विधायक राजकुमार ठुकरल ने गुरूवार शाम को रविन्द्र नगर और जगतपुरा में आयोजित शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चन करते हुए मां दुर्गा से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

दोनों कार्यक्रमों में आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्र पर्व पर आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सवों एवं विभिन्न कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों पर होने वाले आयोजनों से समाज में नई उर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समाज को सही राह पर चलने का संदेश देती है। मां दुर्गा ने अहंकारी महिषासुर का वध करके संदेश दिया था कि अहंकारी कितना भी ताकतवर हो उसका सर्वनाश तय है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पर सभी को अपने भीतर काम क्रोध, लोभ, मोह, अंहकार जैसे दानवों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी दुर्गा पूजा सार्थक होगी। श्री ठुकराल ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक ऐसे पर्वों से जोड़ने की आवश्यकता है। ताकि उन्हें धर्म और संस्कृति का ज्ञान हो।

उन्होंने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना का नवरात्र में विशेष फल मिलता है। रविन्द्र नगर में आयोजकों ने अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार, समाजसेवी संजय ठुकराल, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा को भी सम्मानित किया। रविन्द्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में पूजा कमेटी के अध्यक्ष एवं मंच संचालक एस पी सरकार, प्रदीप विश्वास, अर्जुन विश्वास, मानस सरकार,

महेश मंडल, मनीष सरकार, कमलेश सरकार, तारक अधिकारी, अशोक कुमार सरकार, सुकांत विश्वास, रामानंद जोरदार, आकाश मंडल, अभिमन्यु देव राय, गोपाल सरकार, श्रीमती भारती सरकार, हरीश अरोड़ा, श्री कृष्ण कुमार दास, डॉ- के सी अधिकारी, डॉ- शंकर सरकार, गोपाल साहा, फानेंद्र नाथ गायन, डॉ- समीर राय, मानदार सरकार, शंकर मल्लिक ,परितोष मंडल ,हीरा मंडल, सुकुमार वैद्य, विवेक महालदार, प्रकाश अधिकारी, एडवोकेट विश्वजीत विश्वास, गुनोधेर मंडल, महेंद्र विश्वकर्मा,

अर्जुन विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, शिवम रफ्रतार सुब्रत मंडल, अमन सरकार, धीरज सरकार, रोहित मंडल, शंकर सरकार आदि मौजूद थे। जबकि जगतपुरा में आयोजित कार्यक्रम में संजय ठुकराल, ललित बिष्ट, आनंनद शर्मा, भगवान दास,रीतलाल,राजू राम,मुकेश पासवान,अशोक पासवान, मंजय पासवान्, भरत यादव ,रामसकल सिंह ,सोभी दास,अजय कुमार ,सोनू सागर,राहुल ठाकुर ,विनोद सागर,दिगंबर पाठक,प्रेम प्रकाश गुप्ता,रिक्की कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

एम सलीम खान ब्यूरो


ख़बर शेयर करे -