रुद्रपुर_मुख्य बाजार में अतिक्रमण को लेकर मेयर शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक

ख़बर शेयर करे -

मेयर बोले लंबे अरसे से आप अध्यक्ष हैं आप ने क्या आज तक व्यापारियों का आरोप गली गलोज करते हैं निगम कर्मचारी

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) बीती रात एक मामले को खासा हंगामा खड़ा हो गया और नगर निगम रुद्रपुर की प्रशासनिक टीम व विभिन्न जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई, मामला था रुद्रपुर के मुख्य बाजार में स्थिति जे जे आभूषण शो रूम को सीज करना का इसके लिए बकायदा नगर निगम रुद्रपुर द्वारा उक्त दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया था।

और दुकान स्वामी ने उक्त नोटिस को फ़ाड़ कर फेंक दिया था, जिसके बाद देर शाम नगर निगम रुद्रपुर की नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडेय टीम के साथ उक्त दुकान पर पहुंची और उन्होंने दुकान को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, दुकानदार पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा नगर निगम रुद्रपुर के कर्मचारियों के साथ उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है।

इसी के मद्देनजर नगर निगम की टीम ने दुकान को सीज करने का प्रयास किया, जैसे ही इस मामले की भनक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समाजसेवी सुशील गावा को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडेय द्वारा की जा रही के कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया।

इसी दौरान किच्छा के एसडीएम गौरव पांडेय भी पहुंच गए और उन्होंने इस मामले में मेयर विकास शर्मा से बातचीत करने की कही और दुकान को सीज करने की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया, जिसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, समाजसेवी सुशील गावा, रुद्रपुर व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा सहित तमाम व्यापारी नगर निगम पहुंचे और उन्होंने महापौर विकास शर्मा से बातचीत की।

See also  हल्द्वानी_अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, 54 चालान, 5 दोपहिया वाहन जब्त - पढ़े ख़बर

इस दौरान मेयर विकास शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और मेयर ने कहा कि एक लंबे अरसे से आप व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं आप ने आज तक मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने के क्या किया, मेयर विकास शर्मा के कथन से माहौल गर्म हो गया और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

इस दौरान सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि रुद्रपुर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि एक दुकान को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है, और दस हजार की जुर्माना धनराशि पर सवाल खड़े किए, इस पूरे मामले में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि वे इस शहर को सुंदर और साफ स्वच्छ बनाने का कार्य कर रहे हैं और अगर आप लोगों को शहर साफ नहीं चाहिए तो रुद्रपुर के मुख्य बाजार में नगर निगम टीम का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं आएगा।

उन्होंने साफ कहा कि मुख्य बाजार की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और इसके खिलाफ नगर निगम कारवाई करता रहेगा, वहीं एक युवा व्यवसाई ने मेयर विकास शर्मा को बताया कि नगर निगम के कर्मचारी इतनी गंदी गंदी गालियां देते हैं के हम आपको बता भी नहीं सकते नगर निगम ने जीना हराम कर दिया है फिलहाल इस मामले पर रोक लगा दी गई है और अब देखने वाली बात यह है कि क्या रुद्रपुर के मुख्य बाजार में सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्ति मिलेगी या पुरानी रस्म बरकार रहेगी।

See also  हल्द्वानी_बनभूलपुरा हिंसा में नही हुई प्रकाश की हत्या, पत्नी से अवैध संबंधों के कारण पुलिस कॉन्स्टेबल ने की हत्या-पर्दाफाश

ख़बर शेयर करे -