पुलिस ने नशे पर कड़ा प्रहार किया है। आपको बता दें रामनगर में एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 57 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मिली ख़बर के मुताबिक 57 किलो गांजे के साथ पुलिस और एसओजी ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी पहाड़ से गांजा लाकर रामनगर में महंगे दामों पर बेचते थे। इसी कड़ी मे पुलिस ने आरोपी हरजाप सिंह उर्फ जेपी निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर, ईश्वर सिंह निवासी सीलीतल्ली, थैलीसैंण पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कट्टों में मंडुआ होने की बात की चेकिंग होने पर हुआ खुलासा मिली ख़बर के मुताबिक रविवार को एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने आमडंडा के पास एक कार को रोका। कार में कुछ बोरे रखे हुए थे जब पुलिस नेपूछा कि बोरे में क्या रखा हुआ है तो चालक व सवार व्यक्ति ने वाहन में रखे कट्टों में मंडुआ होने की बात कही। लेकिन पुलिस को शक हुआ और उन्होंने कट्टे खोलकर देखा। जिसमें से 57 किलो गांजा निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
Related Posts
न्यू ईयर पर पहाड़ो मे बर्फबारी,मैदान मे छाया कोहरा,पढ़े ख़बर कहाँ कैसा है मौसम…….
- admin
- December 30, 2023
- 0
सीएम धामी ने संगतों के साथ किया संकीर्तन, की कार सेवा……
- admin
- December 26, 2023
- 0