हल्द्वानी_ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रंकन ड्राइविंग पर पुलिस सख्त की कार्रवाई

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सीपीयू टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने और ड्रंकन ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सीपीयू टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र के कोल्टेक्स के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक वाहन चालक संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच के दौरान चालक अत्यधिक नशे की हालत में मिला।

पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


ख़बर शेयर करे -
See also  साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमो में मानसिक, और शारीरिक रूप से स्वस्थ 14-25 वर्ष के युवा भी कर सकते हैं प्रतिभाग - लता बिष्ट जिला पर्यटन अधिकारी