हल्द्वानी (नैनीताल) – ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की नैनीताल जिला इकाई को मजबूत बनाने की दिशा में संगठन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी के वरिष्ठ एवं जाने-माने पत्रकार दीपचंद पांडे को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की नैनीताल जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीपचंद पांडे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
नैनीताल जिला इकाई के गठन एवं विस्तार की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज सक्सेना ने बताया कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाना, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करना तथा पत्रकारिता से जुड़े साथियों को उचित सम्मान एवं जिम्मेदारी देना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि दीपचंद पांडे के संगठन से जुड़ने और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पत्रकारों की एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा और जनहित से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

