अध्यक्ष मुकेश बोरा ने परखी 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां, शनिवार को जुटेंगे दुग्ध संघ के प्रतिनिधि

Advertisement

हल्द्वानी – दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने आगामी 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन को लेकर दुग्ध संघ की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस अवसर पर समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हल्द्वानी और लालकुआं के समस्त पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।