जब दो युवतियों में हो गया बेपनाह प्यार फिर दूसरी युवती को लुधियाना से भगाकर ले आई अपने घर पढ़ें इश्क की अनोखी खबर

ख़बर शेयर करे -

पंजाब – एक युवती दूसरी युवती से बेपनाह मोहब्बत गई, दोनों में मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी की एक युवती दूसरी युवती को पंजाब के लुधियाना से भगाकर अपने घर ले आई,अब दोनों शादी रचाने की तैयारी कर रही है, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के पहले समलेगिक विवाह के मामले से जहां स्वयन कुछ कह नहीं रहे हैं, वहीं मामले को लेकर गांव वालों ने कड़ी नाराजगी जताई है,उनका कहना है कि ऐसा होने से गांव की बदनामी हो रही है,इस गलत प्रभाव गांव की बहन बेटियों पर पड़ेगा,

दरअसल भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती करीब 6 महीने पहले नौकरी के लिए लुधियाना गई थी, युवती लुधियाना की कताई फैक्ट्री में काम करने लगी, इस बीच लुधियाना की रहने वाली एक युवती से वो प्यार कर बैठी, दोनों के बीच प्रेम ने गहरा रुख अख्तियार कर लिया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात तय कर ली, यही वजह है कि यहां से गयी एक युवती दूसरी युवती को युवतियां को भगाकर अपने घर ले आईं, और स्वयजनो से दोनों शादी करने की बात कही, परिजनों भी इस बात पर राजी हो गए, बताया जा रहा है कि 15 मार्च यानी आज दोनों युवतियां शहर के एक आश्रम में विवाह रचाएंगी, दोनों की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है,यह बात गांव वालों को पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई है, गांव वाले दबी जबान से कहते हैं कि इस शादी का विरोध होना चाहिए, इस शादी से उनके गांव व समाज में अलग संदेश जाएगा।

See also  अटल जी के विचार सेतु की तरह हम सबको अटल जी के विचारों के सेतु पर चलने की आवश्यकता - अंकित भट्ट

ख़बर शेयर करे -