
हल्द्वानी – वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बाद लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकसूद (32) पुत्र मंसूर, निवासी काबुल का बगीचा, इंद्रानगर, बनभूलपुरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल केस संख्या 4418/2022, धारा 380/411/457 भादवि के मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी और आखिरकार 13 अगस्त 2026 को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को न्यायालय द्वारा जारी वारंट की प्रति दिखाकर नियमानुसार कार्रवाई की।
गिरफ्तारी टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव एवं कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल रहे।

