पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग,1 करोड़ का नुकसान, छह घंटे मे पाया गया आग पर काबू

ख़बर शेयर करे -

 पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। वहीं मौक़े पर करीब नौ दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। मिली ख़बर के मुताबिक सभी गाड़ियों ने मिलकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्त के बाद करीब दस बजे आग पर काबू पाया गया। आपको बता दें। रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। मिली जानकरी के अनुसार करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। गोदार में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आगे इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर ज़िलें से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं जानकारी देते हुए मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।


ख़बर शेयर करे -