
हल्द्वानी – विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सालय के मुख्य फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी एवं प्रशिक्षु फार्मासिस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में केक काटकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडे का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ मुख्य फार्मेसी अधिकारी जैसी पाठक, मुख्य फार्मेसी अधिकारी डीबी पंत, केएस गढ़िया तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेन वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए फार्मेसी अधिकारियों को सशक्त बनाना” रखी गई। गोष्ठी में थीम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए फार्मासिस्टों की भूमिका, जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनके योगदान पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी डीएस कोश्यारी, शशिकला गोस्वामी, विनोद पांडे, दीपक शर्मा, फार्मासिस्ट व्यवसाय से जुड़े नवीन कुमार आर्य, ललित सुयाल, पूर्व प्रशिक्षु जय कश्यप सहित वर्तमान प्रशिक्षु एवं इंटर्न फार्मासिस्ट और फार्मेसी संवर्ग से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी कमलेश कुमार ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

