लालकुआं में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं – नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अम्बेडकर जन सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह अम्बेडकर नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।

समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद पुनः अम्बेडकर पार्क में आकर समाप्त हुई। इस दौरान होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -
See also  आन्ध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल की जयंती और उनकी पुण्यतिथि पर मीना शर्मा कुष्ठ रोगियों को वितरित किए फल