उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटकों से मची दहशत

ख़बर शेयर करे -

देहरादून/उत्तरकाशी – उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोलने से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी में देर रात आए भूकंप के झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई। घबराए लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, पहला भूकंप रात करीब 1:21 बजे आया। इसकी तीव्रता और अन्य तकनीकी विवरणों के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया।

कुछ ही देर में दो और झटके

पहले झटके के करीब 24 मिनट बाद रात 1:45 बजे 2.2 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद रात 2:19 बजे टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में 2.0 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। लगातार तीन झटकों के बाद लोगों में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा।

उत्तरकाशी हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है।


ख़बर शेयर करे -

See also  कल 02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान