
हल्द्वानी – वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने वांछित वारंटियों की तलाश में लगातार दबिश अभियान चलाया।
इन पांच वारंटियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कैलाश (40) निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा शामिल है, जो क्राइम केस संख्या 3582/2023 में धारा 379, 411 व 41 भादवि के तहत वांछित था।
दूसरा आरोपी मो. साहिल (23) निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा है, जो क्राइम केस संख्या 1753/2019 में धारा 401 भादवि के तहत न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित चल रहा था।
तीसरा आरोपी शमशेर (30) निवासी किदवई नगर, चोरगलिया गेट, बनभूलपुरा है। उसके खिलाफ केस संख्या 340/2020 में धारा 379/511 भादवि एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज है।
चौथा आरोपी सद्दाम (35) निवासी नई बस्ती, इंद्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा है। वह मुकदमा अपराध संख्या 201/2022 में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था।
पांचवां आरोपी मो. वसीम उर्फ काली (34) निवासी इंद्रानगर, ख्वाजा कॉलोनी, बनभूलपुरा है। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 144/2023 में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, अपर उपनिरीक्षक जगत सिंह बाफिला, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत, लक्ष्मण राम, हरीश रावत तथा हेमचंद्र डालाकोटी शामिल रहे।

