लालकुआं की 25 एकड़ कॉलोनी से 45 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं – कोतवाली क्षेत्र की 25 एकड़ कॉलोनी से एक 45 वर्षीय महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। काफी खोजबीन के बावजूद जब महिला का कोई पता नहीं चल सका तो परिजनों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा देवी (45 वर्ष), पत्नी रमेश कुमार, निवासी 25 एकड़ कॉलोनी, लालकुआं, बीती 15 जून 2026 की सुबह अपने घर से कहीं चली गईं और उसके बाद से वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

महिला का हुलिया

– रंग : गोरा

– लंबाई : लगभग 4 फीट 4 इंच

– पहनावा : हरे रंग का सूट एवं हरे रंग की सलवार

परिजनों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रतिमा देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा उनके परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला की तलाश में जुट गई है।


ख़बर शेयर करे -

See also  गज़ब दोस्त ने दोस्त को दिया धोखा एक अनार दो बीमार की कहानी हुईं साबित, निकल आई तलवारे