पुलिस–प्रेस सद्भावना मैच में दिखा मैत्री भाव, पुलिस एकादश ने प्रेस एकादश को 31 रनों से हराया

ख़बर शेयर करे -

SSP मंजुनाथ टीसी बोले— हार-जीत से ऊपर आपसी विश्वास, खेल ने मजबूत किए संबंध

नैनीताल – SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से 01 फरवरी 2026 को G.N.G. क्रिकेट मैदान, कमलुआगांजा में पुलिस एकादश और प्रेस एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

मैच में पुलिस एकादश का नेतृत्व SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने किया, जबकि प्रेस एकादश की कमान संतोष जोशी के हाथों में रही। टॉस जीतकर प्रेस एकादश ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। पुलिस टीम की ओर से थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने 31 रनों की सधी हुई पारी खेली। शुरुआती विकेट गिरने के बाद SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मोर्चा संभालते हुए तेज़तर्रार 21 रन बनाए। अंतिम ओवरों में का0 सुनील टम्टा ने 34 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।

प्रेस एकादश की ओर से हर्ष रावत और संतोष जोशी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2-2 विकेट झटके।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन हर्ष रावत ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 60 रन बनाए। इसके बावजूद पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने प्रेस टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 31 रनों से मुकाबला हार गई।

पुलिस एकादश की ओर से एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं उपनिरीक्षक अनीश अहमद ने भी 2 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

See also  नैनीताल-कड़ी मशक्क्त के बाद देर रात 12 बजे पकड़ा गया बाघ,कई लोगो को बना चूका है निवाला........

मैच के बाद SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन इस तरह के आयोजनों से पुलिस और प्रेस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग और अधिक मजबूत होता है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे।

इस अवसर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में शानदार प्रदर्शन किया।

टीम विवरण:

  • पुलिस एकादश

SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (कप्तान), एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा (उपकप्तान), एसपी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, निरीक्षक विजय मेहता, निरीक्षक अरुण कुमार, थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उ0नि0 अनीश अहमद, थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, का0 सुनील टम्टा सहित अन्य।

  • प्रेस एकादश

संतोष जोशी (कप्तान), कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, अंकित शाह, हर्ष रावत, गणेश पांडे, दिनेश पांडे, पवन कुंवर, चंद्र प्रकाश, पंकज पांडे, तारा दत्त जोशी, राकेश रावत, योगेश शर्मा।


ख़बर शेयर करे -