हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 02 मई को, चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति घोषित

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा में आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सभा में सर्वसम्मति से विनय टंडन, संजय पांडे एवं मनोज भंडारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनाव अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव दिनांक 02 मई को संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

नामांकन प्रक्रिया: 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी

नाम वापसी की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

मतदान: 02 मई को संपन्न होगा। 

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की जिम्मेदारी नियुक्त चुनाव अधिकारियों पर होगी।

इस चुनाव के माध्यम से हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो आगामी कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।


ख़बर शेयर करे -
See also  तो क्या दीपक सागर की दावेदारी के आगे अन्य दावेदारों का कद छोटा साबित होगा, युवाओं में मजबूत पकड़ रखते हैं दीपक सागर