मंत्री रेखा आर्य ने किशोरी के गायब होने के मामले में लिया संज्ञान, DM को दोये निर्देश

ख़बर शेयर करे -

देहरादून- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बगड़ गांव में बीती रात एक किशोरी के लापता होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं क्षेत्र में किशोरी के संबंध में तरह -तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण लोग जहां गुलदार द्वारा किशोरी को उठाकर ले जाने की बात कर रहे है तो वहीं लड़की के स्वजन अन्य आशंकाएं जता रहे हैं। वहीं जब जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा त्वरित इस घटना के संबंध में ज़िलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता की गई और निर्देशित किया गया कि चूंकि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। वहीं साथ ही क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को बिटिया के खोजबीन में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।


ख़बर शेयर करे -
See also  जसपुर_गन्ने के खेत से 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, क्षेत्र में आक्रोश