उत्तराखंड में स्कूलों की नई टाइमिंग लागू, अब पूरे प्रदेश में एक समान समय-सारिणी

ख़बर शेयर करे -

बच्चों की सेहत और पढ़ाई का ध्यान: समर-विंटर के अनुसार बदली स्कूल टाइमिंग

देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी लागू कर दी है। यह निर्णय छात्रों की दिनचर्या को अधिक व्यवस्थित और संतुलित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

निदेशक, अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखंड के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद शासन ने पुराने आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह नई टाइमिंग लागू की है।

ग्रीष्मकालीन (1 अप्रैल से 30 सितंबर तक)

प्रार्थना सभा सुबह 7:45 से 8:05 बजे तक होगी, जिसके बाद पहली कक्षा 8:05 से शुरू होकर आठवीं कक्षा 2:05 बजे तक चलेगी। बीच में 10:45 से 11:25 तक मध्यान्तर (ब्रेक) दिया जाएगा।

शीतकालीन (1 अक्टूबर से 31 मार्च तक)

प्रार्थना सभा सुबह 8:50 से 9:10 बजे तक होगी। पहली कक्षा 9:10 से शुरू होकर अंतिम कक्षा 3:10 बजे तक चलेगी। इस दौरान 11:50 से 12:30 बजे तक मध्यान्तर रहेगा।

क्या है खास?

नई व्यवस्था के तहत अब पूरे प्रदेश में सभी स्कूलों की टाइमिंग एक समान और स्पष्ट होगी। मौसम के अनुसार समय तय किया गया है, जिससे बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों का ध्यान रखा जा सके। साथ ही पढ़ाई के बीच पर्याप्त ब्रेक दिया गया है, ताकि छात्रों पर अधिक दबाव न पड़े।

सरकार का मानना है कि यह नई समय-सारिणी छात्रों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी_मेयर गजराज ने नवाबी रोड की जगह अटल मार्ग लिखा बोर्ड लगाया - पढ़े बड़ी ख़बर