अब आम जनता से रुबरु होने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने उठाया यह बड़ा कदम

ऊधम सिंह नगर – (एम सलीम खान ब्यूरो) आम जनता को बेहतर तरीके से न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने एक ओर बड़ा कदम उठाया है,आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने की दिशा में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बड़ा फैसला लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा अब हर सप्ताह को काशीपुर में जनता दरबार लगा कर आम जनता की जन समस्याओं से रूबरू होंगे और आम नागरिकों से सीधे सम्पर्क करेंगे जिले में भय मुक्त वातावरण और कानून के प्रति आम जनता का विश्वास कायम रखने के लिए एस एस पी ने यह बड़ा कदम उठाया है दरअसल जिले के काशीपुर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से दूरी करीब 55 किलोमीटर दूर है।

Advertisement

और काशीपुर से आने वाले आम नागरिकों को जिला मुख्यालय रुद्रपुर तक आने में घंटों का सफर तय करना पड़ता है और जिला मुख्यालय पहुंचते पहुंचते आम नागरिकों को देर शाम हो जाती है जिसकी वजह से यह आम नागरिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याओं को सुनाने में निराशा रहते हैं, लेकिन अब उन्हें रुद्रपुर आने की कोई जरूरत नहीं है।

अब काशीपुर सहित अन्य क्षेत्रों के नागरिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से सीधे सम्पर्क के लिए उन्होंने हर मंगलवार को काशीपुर के एस पी सिटी के कार्यालय में आम जनता से रुबरु होने के हर मंगलवार को जनता दरबार लगाने के निर्देश जारी किए हैं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से आम नागरिकों को अब सीधे संवाद के अवसर प्रदान किए गए हैं।

जनपद के दूर दराज के फरियादों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बड़ी राहत दी है उनके इस कदम की सराहना की जा रही है, उनके इस कदम से आम नागरिकों और पुलिस के बीच रिश्तों मजबूती मिलेगी।