पंतनगर वेटरनरी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण, दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

ख़बर शेयर करे -

पंतनगर – जिला स्तरीय टीम ने शुक्रवार को जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित वेटरनरी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों और उपचार व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।

टीम को अस्पताल में कुल छह पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं, जिनमें से दो मशीनें पुरानी और अनुपयोगी पाई गईं। इन्हें नियमानुसार सील कर दिया गया। वहीं, शेष चार मशीनों का उपयोग पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सुचारू रूप से किया जा रहा है।

निरीक्षण टीम ने मेडिसिन, सर्जरी और ऑब्स एंड गायनी विभागों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीनों के उपयोग की प्रक्रिया तथा पशुओं के उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं।

वेटरनरी हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश भट्ट ने निरीक्षण के दौरान टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूरा सहयोग किया। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप महर, गोपाल आर्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे।


ख़बर शेयर करे -
See also  लखपति दीदी सम्मेलन में सम्मानित हुईं 300 महिलाएं, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश