नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, जाम मुक्त यातायात को लेकर एसपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल। वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव और पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र ने जनपद के विभिन्न यातायात प्वाइंटों का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।

उन्होंने प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और जाम संभावित क्षेत्रों में यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र ने कहा कि नैनीताल, भवाली, कैंची धाम, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुगम और जाम मुक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।


ख़बर शेयर करे -
See also  हल्द्वानी_चलती ट्रेन से मदद का झांसा देकर गहने लेकर भागे उचक्के