हल्द्वानी_पुलिस का सत्यापन अभियान, “पहचान एप” से 300 से अधिक श्रमिकों का ऑनलाइन सत्यापन

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीना ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में सत्यापन अभियान चलाने और “पहचान ऐप” के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का सत्यापन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण और नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत बाजार में कार्य करने वाले मजदूरों, ठेला व्यवसायियों, हाथठेला मालिकों आदि के सत्यापन हेतु प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान “पहचान ऐप” के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 310 मजदूरों, ठेला व्यवसायियों, हाथठेला मालिकों आदि का सत्यापन किया गया। सभी को बिना सत्यापन के आसपास रहने वाले मजदूरों एवं बाहरी लोगों का सत्यापन करने हेतु जागरूक भी किया गया।

कार्यवाही के दौरान राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, विजय सिंह मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी, दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम, महेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हल्द्वानी, रोहतास सागर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी भोटिया पड़ाव, टीपी नगर, मंगलपड़ाव एवं पीएसी बल मौजूद रहा।


ख़बर शेयर करे -
See also  थाना दिवस में एसएसपी अजय गणपति ने सुनीं जनसमस्याएं, अपराध नियंत्रण और जनसहयोग पर दिया जोर