35 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव रखने वाले संजय जोशी की नियुक्ति से पत्रकारों में खुशी की लहर

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने संजय जोशी को सौंपी नैनीताल जिले की कमान, जिला प्रभारी नियुक्त

नैनीताल – ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ द्वारा नैनीताल जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजय जोशी को नैनीताल जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है।

Advertisement

मूल रूप से रानीखेत निवासी संजय जोशी को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों का लंबा अनुभव है। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों और प्रिंट मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

संजय जोशी अपनी सरल, सहज और मिलनसार छवि के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के लंबे अनुभव और अपनी बेबाक लेखनी के माध्यम से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अधिकारियों और प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी अच्छी पहचान है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और अपनी लेखनी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करना उनकी पत्रकारिता की विशेषता रही है।

संगठन को उम्मीद है कि संजय जोशी के अनुभव और मार्गदर्शन से नैनीताल जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।