व्यापार मंडल चुनाव: किसके सिर सजेगा अध्यक्ष पद का ताज, 31 मई को होगा फैसला

ख़बर शेयर करे -

लालकुआँ – प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ का चुनाव आगामी 31 मई को संपन्न होगा। चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 22 मई को नामांकन तथा 24 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए दीवान सिंह बिष्ट,

नरेश चौधरी और अनूप भाटिया मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशी व्यापारियों के बीच जाकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। अब सभी की निगाहें 31 मई पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि आखिर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा।


ख़बर शेयर करे -
See also  बड़ी खबर- देहरादून यहाँ 4 साल के बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया बाघ......