नई दिल्ली में भारतीय कलाओं का मंच, राष्ट्रीय कला महोत्सव में युवा प्रतिभाओं ने मोहा मन

ख़बर शेयर करे -

नई दिल्ली – राजधानी के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय कला महोत्सव 2026 में देशभर से आए युवा कलाकारों और विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय एवं पारंपरिक कलाओं की विविध छटा प्रस्तुत की। महोत्सव में प्रतिष्ठित गुरुओं,

कलाकारों और उनके शिष्यों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम में गंधर्व संगीत महाविद्यालय, गाजियाबाद के सचिव तरुण गोयल, भरतनाट्यम गुरु सुजाता गोविंद, संगीत गुरु नवनीत गुप्ता,

अनुष्का गुप्ता, सनिमोहन, भरतनाट्यम विशेषज्ञ दीपली प्रह्लाद मलेक और किरण शाह सहित कई प्रमुख कलाकार एवं गुरु मौजूद रहे।महोत्सव में वरिष्ठ कलाकारों ने भी विशेष प्रस्तुतियां दीं। गुरु दीपली प्रह्लाद मलेक ने भरतनाट्यम, ‘द डांसिंग डेंटिस्ट’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. वरुण खन्ना ने भरतनाट्यम और गुरु राहुल माथुर ने कथक की प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना हासिल की।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के साथ उन्हें भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा से जोड़ना था।

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को अनुभवी गुरुओं से सीखने और संवाद का अवसर भी मिला।महोत्सव में सिंगापुर से पहुंची अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी की भागीदारी भी खास आकर्षण रही आयोजन में गुरु-शिष्य परंपरा, युवा प्रतिभाओं और अनुभवी कलाकारों का सुंदर संगम देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय प्रदर्शनकारी कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


ख़बर शेयर करे -

See also  उत्तराखण्ड/देहरादून_मर्चुला हादसे की वजह से सादगी से मनाया जायेगा राज्य स्थापना दिवस - मुख्यमंत्री धामी