पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर व्यक्त किया गहरा दुख

लालकुआँ – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने आज अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक में बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विद्यायक नवीन दुम्का ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस दुर्घटना ने राज्य में शोक की लहर है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार सभी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि हम सभी दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रशासन से अनुरोध किया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।