पहले किया बेपनाह प्यार,फिर खींची अश्लील तस्वीरें,अब कर रही है फ़रेबी हसीना ब्लैकमेल – पढ़े पूरा मामला

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को एक युवती से इश्क फरमाना भारी पड़ गया,दिल फ़रेबी हसीना ने पहले तो युवक को अपने इश्क के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ जमकर सैर-सपाटा किया और तस्वीरें और वीडियो बनाईं,अब यह जालसाज हसीना उन्ही तस्वीरों और वीडियो को ढाल बनाकर युवक को ब्लैकमेल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर के रावतपुर क्षेत्र के रहने वाले संजय सगगल ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में बताया कि कानपुर की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात साल 2023 में हुई थी, युवती एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी, संजय सहगल उसी अस्पताल में दवाईयों की सप्लाई करने जाते थे, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से इश्क फरमा बैठें, संजय का आरोप है कि वे बहुत सी बार उक्त युवती को साथ लेकर घूमने गए,उसी दौरान उसने अपने साथ संजय की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो बनाईं,इस दौरान अप्रैल में उक्त युवती ने संजय से पचास हजार रुपए बतौर उधार मांगे लेकिन संजय ने रुपए देने में असमर्थ व्यक्त की इसी बात से उक्त युवती आग बबूला हो गई और उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के झूठे मुकदमे में फसने की धमकी देते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगी, संजय का कहना है कि उक्त युवती बेहद शातिर दिमाग है, और उसने इसी तरह बहुत से युवकों को पहले भी ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे है, संजय ने बताया कि रुपए न देने पर जब उसने झूठे मुकदमे में फसने की धमकी दी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसके बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी हकीकत सामने आई, पीड़ित संजय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

See also  यहां मासूम का अपहरण करने वाले दो लोगों को दबोच, फिर कर दिया पुलिस के हवाले

ख़बर शेयर करे -