विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुकुल अकैडमी में लगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, बच्चों को दी गई जरूरी स्वास्थ्य जानकारी

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुकुल अकैडमी स्कूल, झनकट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों और किशोरियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शिविर का संचालन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की महिला चिकित्सक डॉ. शैलजा पांडेय और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर विजेता पांडेय द्वारा किया गया।

डॉ. शैलजा पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” है। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत किया।

वहीं, विजेता पांडेय ने किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छ आदतों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल, शिक्षकगण—युगल किशोर पंत, वंदना, मनजीत, साक्षी, संगम लता, अंकुर और वैशाली गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।


ख़बर शेयर करे -
See also  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड वेंचर फण्ड के संचालन से सम्बन्धित दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में ली बैठक