हल्द्वानी- हो जाए सावधान,ऐप डाउनलोड करा कर खातों से उड़ा दिए 2.62 लाख़……

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवक के खाते से साइबर ठग ने एप डाउनलोड कराकर उसके दो खातों से 2.62 लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं पुलिस ने 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें पीलीकोठी बड़ी मुखानी निवासी विनोद सिंह धामी पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स में ऑपरेटर हैं। विनोद के मुताबिक बीती 22 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआई बैंक मुंबई का कर्मी बताया और कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड का चार्ज हटाने के लिए फोन किया है। वहीं जालसाज ने विनोद से मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया जिसके बाद विनोद के क्रेडिट कार्ड 1.12 लाख रुपये और सैलरी एकाउंट से 1.50 लाख रुपये कट गए। जिसके बाद मैसेज मिलने पर विनोद ने अपना क्रेडिट कार्ड और सैलरी एकाउंट लॉक कराया और अगली सुबह पुलिस को सूचना दी। वहीं विनोद ने बताया कि कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसने इलाज के लिए लोन लिया था।


ख़बर शेयर करे -

See also  ईद और पर्यटक सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, दुपहिया वाहनों पर विशेष व्यवस्था लागू