
जसपुर – काव्य रिसॉर्ट, जसपुर में आयोजित ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी सम्मान समारोह’ कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के आशीर्वाद के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति देखने को मिली।
समारोह में बतौर संयोजक मौजूद भाजपा नेता खड़क सिंह चौहान ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय चेयरमैन आदरणीय राकेश प्रजापति जी ने खड़क सिंह चौहान को ‘जिला चेयरमैन (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – जिला उधम सिंह नगर)’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर खड़क सिंह चौहान ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय चेयरमैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर दिल्ली एवं प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह जी, चेयरमैन माटी कला बोर्ड उत्तराखंड शोभाराम प्रजापति जी, पूर्व विधायक इन्द्रदेव जी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश सतपाल गुरु जी, ओम पाल जी एवं खिलेंद्र चौधरी जी मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान जी, सुदेश चौहान जी, दीपक राणा जी, राकेश जी, संदीप जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में खड़क सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

