सांसद अजय भट्ट ने रोडवेज बस से की दिल्ली यात्रा, दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करे -

‘ईंधन बचाओ-पर्यावरण बचाओ’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील

हल्द्वानी – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए रोडवेज बस द्वारा यात्रा कर सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनकी इस पहल को ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ – पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सांसद भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। उन्होंने कहा कि बस, ट्रेन एवं साझा वाहनों जैसे सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि यदि आमजन निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम कर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें, तो इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

सांसद अजय भट्ट ने लोगों से ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील करते हुए कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ उठाया गया प्रत्येक छोटा कदम भारत को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

See also  वीकेंड पर कैंची धाम जाने वालों के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, भारी वाहनों का रूट बदला जाएगा

ख़बर शेयर करे -