ये अनोखें रिकॉर्ड दर्ज है नरेन्द्र मोदी के नाम,तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही इतिहास रचेंगे मोदी

ख़बर शेयर करे -

नरेन्द्र मोदी – 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही वे भारत की आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधानमंत्री बन गए। 2023 में उन्होंने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर नेल्सन मंडेला की बराबरी कर ली। आज देश में नई सरकार बनने जा रही है। वाराणसी से सांसद चुने गए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। लगातार तीसरी बार मोदी की ताजपोशी भी अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। 1962 के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड के बारे में…

आजादी के बाद पैदा हुए पहले पीएम मोदी

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके साथ ही वे भारत की आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधानमंत्री बन गए।

अमेरिकी संसद को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून 2023 को अपनी यात्रा पर दूसरी बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने 8 जून 2016 को अपनी अमेरिकी यात्रा पर अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। जून 2023 में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते ही उन्होंने महान नेता नेल्सन मंडेला की बराबरी कर ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन चुनिंदा महान नेताओं की बराबरी कर ली है, जिन्होंने अमेरिकी संसद को दो या उससे अधिक बार संबोधित किया है। रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और महान नेता नेल्सन मंडेला और इजरायल के पूर्व पीएम यित्जाक राबिन भी अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित कर चुके हैं। वहीं, विंस्टन चर्चिल और इजरायल के मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी सदन को तीन-तीन बार संबोधित किया है।

राजीव गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को छोड़ा पीछे

इस मामले में पीएम मोदी ने अपने आगामी अमेरिकी दौरे में अपने पूर्ववर्ती राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भी पीछे छोड़ दिया है। इन नेताओं ने अमेरिकी सदन के संयुक्त सत्र को एक-एक बार संबोधित किया है। राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 1985 में पहली बार अमेरिकी सदन को संबोधित किया था।

योग सत्र ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

जून 2023 में संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आयोजित योग सत्र ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 21 जून 2023 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग समारोह ने सबसे अधिक देशों के लोगों की भागीदारी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनके साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरिसी, उप महासचिव अमीना मोहम्मद और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स भी थे।

अयोध्या दौरे का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 साल के अंतराल के बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या पहुंचे और एक दिन में कई रिकॉर्ड बनाए। मोदी राम जन्मभूमि का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही, यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने हनुमान गढ़ी गया। मोदी 1992 में अयोध्या आए थे और मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या के जीआईसी मैदान में एक सभा को संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए थे। मोदी तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में ‘तिरंगा यात्रा’ के संयोजक थे, जो दिसंबर 1991 में शुरू हुई और 18 जनवरी 1992 को अयोध्या पहुंची थी। यह यात्रा अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग को लेकर आयोजित की गई थी।

यूट्यूब पर दो करोड़ सब्सक्राइबर वाले पहले नेता

दिसंबर 2023 में नरेंद्र मोदी यूट्यूब पर दो करोड़ सब्सक्राइबर पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए थे। यूट्यूब पर सब्सक्राइबर और व्यूज के मामले में पीएम मोदी ने दुनिया के अपने सभी प्रतिद्वंद्वी नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया था। उस समय पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर कुल 450 करोड़ व्यूज थे। उस समय पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो थे, जिनके चैनल पर 64 लाख सब्सक्राइबर थे। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का नाम आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुमाऊं दौरे में बना विश्व रिकॉर्ड

अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान एक खास और नया विश्व रिकॉर्ड बना। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली। पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे के दौरान ढोल दमाऊं लोक वाद्यों के साथ कुमाऊं के छोलिया और झोड़ा लोक नृत्य की प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में समुद्र तल से 5338 फीट (1627 मीटर) की ऊंचाई पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में राज्य के तीन हजार लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों के साथ हिस्सा लिया।

फिलिस्तीन और इजरायल की यात्रा

फरवरी 2018 में नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन की यात्रा करके एक और रिकॉर्ड बनाया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इससे पहले 2017 में वे इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।

पुतिन जिनपिंग के बाद सबसे लंबे समय तक जी20 नेता रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे

 एनडीए की लगातार तीसरी बार जीतने के साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले पांच वर्षों तक रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के बाद सबसे लंबे समय तक जी-20 नेता बने रहने वाले नेता बन जाएंगे। 6 जून 2024 तक, मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से 3,664 दिन तक पद पर काम किया है। वह पहले से ही जी20 के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता हैं और अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाएं


ख़बर शेयर करे -