सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने मौके से छह को दबोचा

ख़बर शेयर करे -

हीरानगर में मारपीट और अराजकता की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने के बाद भी नहीं माने तो हुई कार्रवाई

हल्द्वानी – सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और अराजकता कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास आपस में झगड़ा कर रहे छह युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाल दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हीरानगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के बीच मारपीट और हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिस के विधिपूर्ण निर्देशों का पालन करने के बजाय उत्तेजित होकर अराजकता करते रहे।

स्थिति बिगड़ने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काव्य सिंह नेगी (18), निवासी साकेत कॉलोनी, दो नहरिया; कौशिक कुमार आर्या (18), निवासी हीरानगर; नुकुल मौर्या (24), निवासी जगदंबा नगर, हल्द्वानी; राजा आर्या (23), निवासी आदर्श नगर, गली नंबर-3, मुखानी; राहुल राम (28) और सुनील (26), निवासी तीनपानी, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, एएसआई राम सिंह अधिकारी, कांस्टेबल अरविंद राणा और कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

See also  मारवाड़ी समाज ने अमरनाथ यात्रियों का किया भव्य स्वागत,आई माता मंदिर में हुआ भंडारा और पूजा-अर्चना

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, मारपीट अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।


ख़बर शेयर करे -