अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में लकड़ी लेने जंगल गए दो युवकों के ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें। तहसील के राजस्व क्षेत्र बिनोली में दो युवक लकड़ी लेने जंगल गए थे इसी बीच दोनो युवको के ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राजस्व उपनिरीक्षक जगमोहन शाह के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर थिरोली निवासी 15 वर्षीय अभिषेक पुत्र प्रेम सिंह और 16 कृष पुत्र सुरेश सिंह गांव के नज़दीकी जंगल में लकड़ी लेने गए। इस दौरान अचानक एक सूखा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचने से पहले की अभिषेक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीण आनन-फानन में कृष को सीएचसी भिकियासैंण लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उस हायर सेंटर रेफर कर दिया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम है।
Related Posts
अल्मोड़ा-22 जनवरी को सल्ट में शोभा यात्रा…..
- admin
- January 17, 2024
- 0
डेढ़ साल पहले लापता हुए युवक का मिला कंकाल, ऐसे हुई पहचान- पढ़े……..
- admin
- January 6, 2024
- 0