आंख, कान और मुंह पर पट्टी बांध युवाओं का मौन प्रदर्शन, नशे के खिलाफ उठी सशक्त आवाज

ख़बर शेयर करे -

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, विशेष एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स गठन का आश्वासन

लालकुआँ / नैनीताल – लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के विरोध में मंगलवार को तहसील परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। युवाओं ने आंखों, कानों और मुंह पर पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रखकर प्रतीकात्मक संदेश दिया कि समाज अब नशे के मुद्दे पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाने, संदिग्ध स्थानों पर नियमित जांच, सप्लाई चेन की निष्पक्ष पड़ताल, दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान और युवाओं के लिए परामर्श एवं पुनर्वास सुविधाओं को सुदृढ़ करने की भी बात रखी गई।

अभियान की औपचारिक शुरुआत

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के संयोजक पीयूष जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम “एक युद्ध – नशे के विरुद्ध” अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और यदि तय समय में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आगे चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन दुमका ने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभावनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

पूर्व प्रधान हरेंद्र ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की पहुंच पर चिंता जताई।

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पांडे ने इसे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय बताया।

See also  नवीन वर्ष में उत्तराखंड में आई ए एस और आईपीएस अधिकारियों को तोहफा इन अफसरों को मिली पदोन्नति

प्रशासन का आश्वासन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एंटी ड्रग्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध विशेष टास्क फोर्स गठित कर अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या सामाजिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर चुनौती बनती जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर कीर्ति दुमका (जिला अध्यक्ष स्वराज सेवादल), छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, भानु कबड़वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, बिना जोशी (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा,

पूर्व प्रधान शंकर जोशी, प्रधान ललित जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बोरा, नितिन पंत (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), गोविंद सिंह दानू, चंदन बोरा, मोहित जोशी, उमेश लोहनी, शैलेंद्र दुमका, हरीश सुयाल, विनोद बिष्ट, ललित भट्ट, ललित ढौंडियाल, सीमा आर्य (उपाध्यक्ष महिला मंगल दल), सोनी कालाकोटी, राजेंद्र बिष्ट, मुकेश कबड़वाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, गोविंद कुमार,

विवेक सिंह, दीपक सिंह, इंद्रपाल आर्य, विनोद भट्ट, गणेश जलाल, पंकज सिंह बिष्ट, विक्रम धामी, विशाल झा, किरण डालाकोटी, पार्षद हल्द्वानी मनोज जोशी, वंश गुप्ता, मोहनी मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, शैलेंद्र सिंह दुमका, लक्की दुमका, रवि राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह सामंत, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और नागरिक प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

See also  रुद्रपुर इन्द्रा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक गंभीर

ख़बर शेयर करे -