
हल्द्वानी – बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोरी मल्ली, नियर दुर्गा सिटी सेंटर में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. एससी टम्टा की उपस्थिति तथा संस्था अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. टम्टा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सारथी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित एवं अध्यापिका दीपा जोशी ने संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों को छाते मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी, संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

